मस्त विचार 3863

उन्हीं यादों को सहेजिए, जो आँखों मे चमक पैदा करे…

_ उन्हें नहीं, जो चेहरे पर शिकन पैदा करे…

मुझे सभी के चेहरे और नखरे याद हैं, _बस सही समय का इंतज़ार है..!!
क्यों करते हो इंतज़ार उनके जवाब का ??

_ जवाब न आना भी तो एक जवाब ही है.!!

इंतज़ार अगर लंबा हो तो चलता है, पर इंतज़ार अगर एक तरफा हो तो सिर्फ तकलीफ ही देता है.!!

मस्त विचार 3861

जनाब इंसान ही इंसान की दवा है

_ अगर कोई दुख देता है तो कोई सुकून बन जाता है..!!

‘जो हुआ सो अच्छा हुआ’, ‘जो हो रहा है, अच्छा हो रहा है’

_ये भाव यदि मन में रहे तो कोई दुख आपके आसपास नहीं फटक सकता..!!

आप दुखी हो सकते हैं _क्योंकि आप बहुत कुछ झेल चुके हैं,

_लेकिन आपको खुद पर गर्व भी होना चाहिए

_कि आप इतने मजबूत हैं कि _इससे पार पा सकते हैं.

You might be sad because you’ve been through a lot, but you should also be Proud of yourself for being strong enough to make it through it.

मस्त विचार 3860

अधूरी ही सही मगर अपनी एक कहानी छोड़ जाएंगे…

_ हम हर मोड़ पर लफ्ज़ो की निशानी छोड़ जाएंगे…

फिर लिखेंगे नये सिरे से कहानी अपनी,

_ ये बर्बादियों का दौर है, ख़त्म हो जाने दो !!

हर सुनी सुनाई बातों पर यकीन मत करिए…

_ एक कहानी के हमेशा तीन पहलू होते है…आपका, उनका और सच..

सबकी अपनी अपनी कहानी है, किसी की पूरी किसी की अधूरी..!!
हर इंसान जीवन में कई तरह की परिस्थितियों का सामना करता है,

_कई अजीब अनुभवों से गुजरता है, कई तरह के किरदारों यानी इंसानों से मिलता है…
_ कहने का मतलब ये है कि हर इंसान दिन-रात कहानियों के बीच में रहता है.
_ हमारे चारों ओर कहानियाँ हैं, जीवंत कहानियाँ.!
_ बस जरूरत है उन्हें शब्दों में कैद करने की..!!
error: Content is protected