मस्त विचार 1046

जो है अनहोनी उसे होनी बना कर देखें.

_ दुश्मनी छोड़ दें और हाथ मिला कर देखें.
_ दूर हो जाए इस तरह से शायद अंधकार.
_ अपनी पलकों पर सितारों को सजा कर देखें,
_ सिलसिला जंग का अब तक न हुआ खत्म.
_ फूल हथियारों के बदले में दे कर तो देखें.
_ रास्ते में नजरें बिछी पाएंगे अपनी खातिर,
_ आप मेरे यहां एक बार आ कर तो देखें.
_ यह सही है कि हवाएं हैं अनुकूल मगर,
_ रास्ते में कोई दीपक तो जला कर देखें.!!
यह जान लीजिए कि कुछ भी, कभी भी हो सकता है.
_ इसलिए किसी भी अनहोनी के लिए हर समय मानसिक रूप से तैयार रहिए.!!

Submit a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected