कभी-कभी लगता है कि अपना कोई वजूद नही है.
_ हम पैदा हुए है बस चाकरी करने के लिए और यस सर, जी सर करते-करते एक दिन मर जाएंगे.
_ बॉस/कंपनी के लिए अगर आप जान भी दे दीजिए तो बॉस एक दिन कह ही देंगे जान देने में थोड़ी सी कमी रह गयी है.
_ फलाना ढिमका..
_ जरूरी नही कि काम को सराहे..
_ कम-से-कम आलोचना भी इतनी ना करें कि उसको खुद से नफ़रत हो जाए,
_ असल में यही टॉक्सिक माहौल डिप्रेशन का सबसे बड़ा कारण है.
_ दिमाग भन्न पड़ा रहता है.
_ आदमी इतना चिड़चिड़ा हो गया है ..उसे खुद पर खीझ उठती है कि वो पैदा ही क्यों हुआ.
_ एक अच्छा-खासा इंसान था.
_ घूम-फिरकर दुनिया नापने वाला ..जिसे डिप्रेशन का डी तक नही पता था.
_ लिखने-पढ़ने वाला, खुल कर जीने वाला, मस्त मौला लड़का था.
_ एक बेहतर जिंदगी के लिए उसने अपने सपनों तक की हत्या कर दी.
_ नौ से पांच वाली जिंदगी ने कब उसको निगल लिया उसे खुद पता ही नही चला.
_ थक-हारकर रोज वो वही कर रहा है ..जो वो करना नही चाहता है.
_ काम वाली जगह के माहौल ने एकदम से सब कुछ खत्म कर दिया है मैं और मेरी मौलिकता..
_ कुछ समझ में नही आ रहा है करूं तो करूं क्या ?
_ लग रहा है कि सारे रास्ते अब बंद हो गये है.
_ जिंदगी से घुटन ना जाने कहां ले जाकर छोड़ेगी मुझे..
_ कुछ समझ में नही आ रहा है.
_ ऐसे माहौल में करूं तो क्या करूं ?