सुविचार 5049

जीवन में बहुत-सी समस्याओं के कोई समाधान नहीं होते..

_ बस उनमें उलझे-उलझे ही गुज़ारा करना होता है.!!

सुविचार 5048

किसी व्यक्ति को जितने लोग पसंद करने वाले होते हैं, उतने ही उसे नापसंद करने वाले भी होते हैं.

_ यदि किसी की नज़रों में आप अत्यंत मूल्यवान हैं, तो कई ऐसे लोग भी होंगे जिनकी नज़रों में आपका कोई मूल्य ही न हो.

_ इसलिए न किसी की तारीफ़ से खुश होना चाहिए, न किसी की निन्दा से दुखी.!!

सुविचार 5047

तन को बिगाड़ने वाले भोजन, मन को बिगाड़ने वाले विचारों और मनोदशा बिगाड़ने वाले इन्सानों से सदैव दूर रहें.!!

सुविचार 5046

आजकल लोग भरोसे के काबिल नहीं बचे..

_ इसीलिए अब खुद ही अपना सहारा बनना सीख लिया है, कम से कम धोखा तो नहीं मिलेगा.

सुविचार 5045

हर फैसला हमारे हाथ में नहीं होता..

_ कुछ चीज़ें हालात के हिसाब से ही तय करनी पड़ती हैं.!!

सुविचार 5044

नसीहतें सच्ची होती हैं लेकिन हम उन्हें अक्सर अनसुना कर देते है..

_ वहीँ तारीफें, चाहे झूठी ही क्यों ना हों, दिल से लग जाती हैं.

error: Content is protected