सुविचार 4816

हर कोशिश में शायद सफलता नहीं मिल पाती लेकिन, हर सफलता का कारण कोशिश ही होती है.
जीवन है उतार चढ़ाव आते रहेंगे..- मगर हिम्मत नहीं हारनी चाहिए.!!
ज़िंदगी का अजीब फ़लसफ़ा यही है कि सब कुछ तबाही जैसा भी लगता है, और सब कुछ बिल्कुल ठीक भी है.

_ फ़र्क़ सिर्फ़ इतना है कि आपकी तवज्जो कहाँ है.
_ जिस तरफ़ तवज्जो देंगे, वही आपकी दुनिया का रंग बन जाएगी.
_ मुश्किलों को देखते रहेंगे तो हर तरफ़ बेचैनी नज़र आएगी और नेमतों को देखेंगे तो उसी ज़िंदगी में शुक्र और सुकून मिल जाएगा.!!
न कर बार-बार दर्द के वार,  तू रब है तो मैं भी कम नहीं.
_ गिरा हूँ बहुत, मगर टूटा नहीं- अभी मेरी हिम्मत में दम कम नहीं.!!
कोशिश कभी बेकार नहीं जाती सफलता मिले या न मिले, कोशिश हमें कुछ न कुछ जरूर देती है.

_ कभी मंज़िल, कभी अनुभव, कभी हिम्मत और कभी यह संतोष कि हमने हार मानने से पहले अपना पूरा जोर लगाया था..
_ शायद यही कोशिश की सबसे बड़ी खूबसूरती है.!!
Nirarthak Nirarthak

Submit a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected