सुविचार – NOT TO-DO LIST – न करने योग्य कार्यों की सूची – 221

**“NOT TO-DO LIST”

_ यानी क्या करना है से ज्यादा, क्या नहीं करना है, ताकि जीवन हल्का रहे.
_ असल में यह कामों की सूची कम और अनावश्यक बोझ उतारने की सूची ज्यादा है.
मेरी NOT TO-DO LIST
❌ हर बात की सफाई नहीं देनी.
❌ हर किसी को समझाने की कोशिश नहीं करनी.
❌ हर आलोचना को गंभीरता से नहीं लेना.
❌ हर व्यक्ति की राय को अपने जीवन का पैमाना नहीं बनाना.
❌ जहाँ संवाद की गुंजाइश नहीं, वहाँ सिर नहीं पटकना.
❌ किसी को खुश करने के लिए अपनी पसंद नहीं बदलनी.
❌ दूसरों की जिंदगी से अपनी जिंदगी की तुलना नहीं करनी.
❌ सिर्फ इसलिए कुछ नहीं खरीदना कि दूसरों के पास है.
❌ हर इच्छा को जरूरत नहीं समझना.
❌ भविष्य की इतनी चिंता नहीं करनी कि आज का दिन निकल जाए.
❌ बीती हुई बातों को बार-बार दिमाग में replay नहीं करना.
❌ हर रिश्ते को बचाए रखने की जिम्मेदारी अपने सिर नहीं लेना.
❌ जो रहना नहीं चाहता, उसे रोकना नहीं.
❌ जो समझना नहीं चाहता, उसे समझाते नहीं रहना.
❌ अपनी शांति की कीमत पर किसी रिश्ते को नहीं निभाना.
❌ हर विचार को तुरंत निष्कर्ष नहीं बनाना.
❌ हर सवाल का जवाब तुरंत नहीं ढूँढना.
❌ हर अच्छी बात का ऐलान नहीं करना.
❌ हर काम को “जरूरी” बनाकर खुद को व्यस्त नहीं रखना.
❌ अपनी जिंदगी दूसरों की अपेक्षाओं के हिसाब से नहीं जीना.
❌ खुद को लगातार साबित नहीं करना.
❌ और सबसे जरूरी- अपने ही खिलाफ नहीं जाना.
NOT-TO-DO LIST – कुछ और
❌ हर बात पर प्रतिक्रिया नहीं देनी.
❌ हर संदेश का तुरंत जवाब नहीं देना.
❌ हर रिश्ते में बराबर effort की उम्मीद नहीं करनी.
❌ किसी की चुप्पी का अर्थ अपने मन से नहीं निकालना.
❌ जो बात स्पष्ट नहीं है, उसकी कहानी अपने दिमाग में नहीं बनानी.
❌ हर अवसर को पकड़ना जरूरी नहीं समझना.
❌ “लोग क्या कहेंगे” को निर्णय लेने का आधार नहीं बनाना.
❌ अपनी कीमत दूसरों के व्यवहार से तय नहीं करनी.
❌ किसी की सफलता से अपनी जिंदगी को छोटा नहीं समझना.
❌ किसी की असफलता देखकर खुद को बड़ा नहीं समझना.
❌ जिसे बदलना आपके हाथ में नहीं, उसे बदलने में जीवन नहीं लगाना.
❌ हर चीज़ को control करने की कोशिश नहीं करनी.
❌ भविष्य की अनिश्चितता को आज की समस्या नहीं बनाना.
❌ अपने पुराने version को हमेशा defend नहीं करना.
❌ गलती हो जाए तो खुद को उम्रभर सज़ा नहीं देनी.
❌ हर अकेलेपन को तुरंत लोगों से भरना नहीं.
❌ हर खाली समय को किसी activity से भरना नहीं.
❌ सिर्फ व्यस्त रहने के लिए व्यस्त नहीं रहना.
❌ आराम करने पर guilt महसूस नहीं करना.
❌ अपनी शांति को productivity के नाम पर बेच देना.
❌ हर चीज़ को monetize करने की जरूरत नहीं समझना.
❌ हर अनुभव से कोई “सीख” निकालना जरूरी नहीं- कुछ अनुभव बस जीने के लिए होते हैं.
❌ हर सुंदर चीज़ को अपना बनाने की कोशिश नहीं करनी.
❌ और… हर दिन को बेहतर बनाने की कोशिश में उसे जीना मत भूलना.
❌ – ऐसी जिंदगी नहीं जीना, जिसे देखकर दूसरे खुश हों.
और जिसे जीते हुए मैं खुद थक जाऊँ.
– “जो मेरी जिंदगी को बेहतर नहीं बनाता,
उसके लिए अपनी जिंदगी को भारी नहीं बनाऊँगा”

Submit a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected