सुविचार 4195

हर रूप में प्रकृति हमे वही लौटाती है, जो हमने प्रकृति को दिया होता है.

सुविचार 4194

जिसको भी चुनना, किसी ऐसे को चुनना, जिसकी संगत में बेहतर हो सको..
जिंदगी नर्क नहीं है, पर जिनके संगत में हम रह रहे हैं,

_ वो हमारी जिंदगी को नर्क बनाने में कोई कमी कसर नहीं छोड़ते..!!

सुविचार 4192

जीवन में आगे बढ़ना है तो कभी- कभी बहरे हो जाओ,

क्योंकि अधिकतर लोगों की बातें मनोबल गिराने वाली होती हैं !

सुविचार 4191

सूर्य फिर से उगेगा और जो प्रयास आज असफल हुए,

वो कल अवश्य सफल होंगे.

लगातार प्रयास करने से आप कहीं न कहीं पहुंच सकते हैं..

..और अगर आपने प्रयास करना बंद कर दिया तो वह हाथ से निकल जाएगा.

सुविचार 4190

“हिम्मत रखो. आज मुश्किल है, कल शायद और भी ख़राब हो.

_ पर परसों नया सवेरा ज़रूर होगा. बस कोशिश करना मत छोड़ो.”

कोई भी काम मुश्किल नहीं होता, बस ज़रूरत है..

_ सही मन और इरादे से उस काम को पूरा करने की कोशिश करने की..!!

धीरे धीरे ही सही मगर कोशिश करते रहिए,

_ कम से कम आप उन लोगों से आगे रहेंगे ..जो ट्राई भी नहीं करते..!!

हमने ज़िंदगी में कुछ भी नहीं खोया, खोया अगर कुछ है, तो बस अपनी हिम्मत और अपनी क़ाबिलियत पर यक़ीन..

_ वरना वो हर चीज़, जिस पर हमारा हक़ बनता था, जिस तक पहुँचने का रास्ता हमारे सामने था,
_ वो भी हमसे इसलिए दूर हो गई.. क्योंकि हमने कभी उस तक जाने की ठानी ही नहीं.. _ हमने खुद को कम आंका, अपने सपनों को अधूरा छोड़ दिया, और हालात के नाम पर अपनी हार को स्वीकार लिया..
_ असल में हमने कभी लड़ने की हिम्मत ही नहीं जुटाई..
_ इसलिए आज लगता है जैसे हमने कुछ खोया, जबकि सच ये है कि हमने पाया ही नहीं…!
error: Content is protected