सुविचार 3900

अच्छे को आज करो और बुरे को कल पर टाल दो,

_ ये भी सुखी और सफल जीवन की एक कुंजी है.

सुविचार 3898

यदि किसी शब्द से दुख, क्रोध, संघर्ष और बहस होती है, तो उसे त्याग दो ;

इसके स्थान पर कुछ बेहतर शब्द का प्रयोग करो ; मौन सर्वोत्तम है.

सुविचार 3897

जो काम घड़ों जल से नहीं होता उसे दवा के दो घूंट कर देते हैं

और जो काम तलवार से नहीं होता वह कांटा कर देता है.

सुविचार 3896

जीवन को संयमित बनाने के लिए हमें जीवन के आंतरिक और बाहरी,

_दोनों तौर- तरीक़ों पर विशेष ध्यान देना चाहिए.

सुविचार 3895

निर्भीक…..

यदि आप अपने सारे काम इमानदारी और निष्ठा के साथ करते है तो आपको कभी भी किसी से , किसी प्रकार का भय अनुभव नहीं होगा ! आप निश्चिन्त और निर्भीक रहेंगे !!!

 

error: Content is protected