सुविचार 4966

लोगों को आप जितनी अहमियत देंगे…उन्हें जितना ख़ास समझेंगे… वही आपको तुच्छ समझ लेते हैं.

उन्हें लगता है की व्यक्ति उसके आगे पीछे लगा है तो उसका गुलाम है,

वही यदि हम उनसे दूरियाँ बना लें तो हम उनके नज़र में धोखेबाज़ बन जाते हैं…!!!

सुविचार 4965

जो लोग हमेशा अपनी गलतियों पर ध्यान देते हैं और उन्हें सुधारते हैं _

_एक दिन वे ही बुद्धिमान कहलाते हैं.

सुविचार 4963

समझदार….

गहरी नींद से सोये हुए को जगाना, बड़ो से मुह्जोरी करना, छोटों पर अत्याचार करना, दुष्टों की संगती, और सज्जनों की उपेक्षा करना, बिना सोचे बोलना, आदि कार्य समझदार व्यक्ति नहीं करते !!!

सुविचार 4962

हर कोई सही व्यक्ति को खोजने की कोशिश कर रहा है,

लेकिन कोई भी सही व्यक्ति बनने की कोशिश नहीं कर रहा है.

सुविचार 4961

जरूरत से ज्यादा सोचना बेहद घातक है.. _

_ यह सिवाए निराशा के आपको कुछ नहीं दे सकता..!!!

जब आप ज़्यादा सोचना बंद कर देते हैं और कम सोचना शुरू कर देते हैं तो जीवन आसान हो जाता है.

_ कभी-कभी, सबसे अच्छी चीज़ जो आप कर सकते हैं वह है विश्वास करना,
_ विश्वास करना और निरंतर विश्लेषण के बिना जीवन को घटित होने देना.
_ खुद पर भरोसा और जो मायने नहीं रखता उसे छोड़ देना..
_ और उनसे जुड़े रहना ..जो हमारे जीवन‌ में‌ मायने रखते हैं.
_ जो जीवन में मायने नहीं रखते उनका अस्तित्व कभी कहीं रह ही नहीं जाता..
_ न आप उन्हें दोषी ठहरा सकते और न ही माफी की गुंजाइश बचती है.
_ माफ़ी की गुंजाइश तभी बनती जब आपने कभी कहीं किसी के अस्तित्व को स्वीकारा है.
— अगर आपने दोस्त नहीं बनाए हैं, तब‌ आपके दुश्मन भी‌ नहीं होंगे.
_ नफ़रत की बुनियाद कहीं न कहीं प्यार लगाव पर ही टिकी होती है.
_ उम्मीद भी वहीं जगती है ..जहां लगाव होता है.
_ उम्मीद टूटने के अवसाद का स्वाद भी वही चखा होता है ..जिसने अपने किए का‌ रिटर्न खोजा है.
_ आप जैसे थे, आपने वह किया‌ और ऐसा करके आपने खुद को comfortable रखा है.
_ जरूरी‌ नहीं कि सामनेवाले का व्यवहार भी आपकी तरह‌ हो, वो अपनी तरह के हैं.
_ अच्छा दिखना और अच्छा होना बहुत अलग बात है,
_ उसी तरह‌ जैसे अच्छा बोलना‌ और अच्छा सोचना..
_ औऱ एक बात ज्यादा पसेसिव होकर अच्छे बनने के तमगे से बचे रहिए,
_ क्योंकि जिसको ख़ुश होने की आदत नहीं,
_ जिसको हर बात मनवाने की आदत हो,
_ जिसे हर बात के सबूत के तौर पर आमना सामना कराने की आदत हो,
_ उसे आपके किसी भी सकारात्मक सोच की परवाह नही..
_ जब आपको कोई बार-बार नजरअंदाज करे, कोई बार-बार अपमानित करे.
_ आपके हर बार होने को take as granted लेने लगें ..तो बिना सोचे वहां से हट जाइए.
_ क्योंकि जो आपको मन से स्वीकारेगा ..वह आपसे कोई सवाल जवाब नही करेगा.
_ बेशक़ हर रिश्ते समय मांगते है,
_ पर समय के साथ आपको तोड़ने का दम भी रखते हैं तो ..खुद को उधर से दूर कर लीजिए..
_ कुछ भी हो बेसिक nature मूल स्वभाव क़भी नही बदलता.
_ आप आपका सबसे बेस्ट है दीजिए,
_ जो कदर करेगा वह समझेगा, वर्ना उसे आस पड़ोस में कोई भाड़ हो तो उसमें झोंक दीजिए..
_ देर से समझ आयी बात..
_ कि सब यहीं रह जाना है रिश्ते भी और भौतिक वस्तुएं भी..
_ आपकी काया स्वस्थ है तब तक आप,
_ वर्ना न आप कुछ लेकर आए थे, न लेकर जाएंगे..
—- आपके जाने के बाद तस्वीर टँगेगी..
_ और एक दिन वह तस्वीर किसी स्टोर रूम में और किसी दिन..
_ बताने की ज़रूरत है क्या ? ख़्याल रखिए..!!
error: Content is protected