सुविचार 3542

दीपक बोलता नहीं है उसका प्रकाश परिचय देता है, ठीक उसी प्रकार, _

_आप अपने बारे में कुछ न बोलें, अच्छे कर्म करते रहें, वही आपका परिचय देंगे.

सुविचार 3541

सुबूत हर एक बात का देना पड़ रहा है, _

_ भरोसा वाकई बहुत बुरे दौर से गुजर रहा है..

सुविचार 3540

“अच्छी सच्ची बातों का वाकई असर होता तो आज इन्हें कहने सुनने की जरूरत नहीं होती,

_ शायद अच्छाई जन्मजात ही आती है,”

सुविचार 3538

जिन विचारों को आप बार- बार दोहराते हैं, वे आपके अंतर्मन में प्रोग्राम्ड हो जाते हैं और वही प्रोग्रमिंग आपके जीवन को आकार देती है,

अतः अंतर्मन में प्रवेश करने वाले विचारों के प्रति सजग हो जाएँ.

सुविचार 3537

कल जो हुआ उसे जल्दी से भूल जाना,

_ लेकिन कल से जो सीखा उसे कभी मत भूलना.

भूलेंगे तो नहीं, लेकिन अब पहले जैसा याद भी नहीं करेंगे..!!
हमें हर वो बात याद रह जाती है.. जिसे भूल जाना चाहिए..!!
error: Content is protected