सुविचार 3574
आत्मसम्मान, आत्मज्ञान और आत्मसंयम ही व्यक्ति को शक्तिशाली बना सकते हैं.
आत्मसम्मान, आत्मज्ञान और आत्मसंयम ही व्यक्ति को शक्तिशाली बना सकते हैं.
लोग आपका सम्मान इस आधार पर करेंगे कि _ आप अपने आप का सम्मान कैसे करते हैं..!!
अपना काम करवाने के लिए किसी के आगे गिड़गिड़ करने से अधिक महत्वपूर्ण आत्मसम्मान है.
_ काम आज और अभी नहीं भी पूरा हुआ _उससे हम मर नहीं जाएंगे..
_ गिड़गिड़ा कर काम हो भी गया तो उससे क्या होगा..
_ पूरी जिंदगी उस के ताने सुनते रहना.
_ ये आत्म गौरव सम्मान की छति कभी पूरी नहीं हो सकेगी…
_ इसलिए… कुछ भी करो _ लेकिन खुद को बिकाऊ बनाकर नहीं..
आजकल हम आत्मसम्मान के नाम पर अहंकार बढ़ाते जा रहे हैं,
_ आसान से कठिन होते जा रहे हैं,
_भावनाओं को छुपाते हुए अपनों को खोते जा रहे हैं,
_ कष्ट उठाते जा रहे हैं पर रो नहीं सकते,
_ व्यक्तित्व दिखाते हुए घमंडी होते जा रहे हैं,
_स्मार्ट होते हुए अश्लील होते जा रहे हैं,
_धीरे-धीरे असली व्यक्ति होने से पीछे हट रहे हैं..!!






