सुविचार 3004

ईमानदारी,चरित्र, सत्यनिष्ठा, विश्वास, प्रेम और वफ़ादारी, एक संतुलित सफ़लता की आधारशिला है.
आपको भले ही कोई ज्ञान ना हो, यदि ईमानदार हैं तो आप सार्थक हैं,
“एक ईमानदार उत्तर, एक सच्चे सम्बन्ध का प्रतीक है”
“ईमानदारी “,बुद्धिमानी की पुस्तक का पहला अध्याय है.

सुविचार 3003

“ज़िन्दगी” में कभी किसी को “कम” मत समझो

पूरी दुनिया को “डुबोने” की “ताकत” रखने वाला “समंदर”

“तेल” की एक बूंद को नहीं “डूबो” सकता.

सुविचार 3002

अंतरमन में संघर्ष और फिर भी मुस्कुराता हुआ चेहरा,

यही जीवन का श्रेष्ठ अभिनय है.

सुविचार 3001

जिंदगी में दो व्यक्ति जीवन को नयी दिशा दे जाते हैं,

एक वह जो मौका देता है, दूसरा वह जो धोखा देता है…।।

सुविचार 3000

गुण अवगुण…

दुसरो के गुणों को न सिर्फ देखो बल्कि उनकी प्रशंसा करो और उन्हें सच्चे दिल से अपनाने का प्रयत्न करो, और दुसरे के अवगुणों को नज़र अंदाज करे बहुत जरुरी होने पर उनको बताये, अपितु उन पर ध्यान ही न दे किन्तु अपने दुर्गुणों को ध्यान पूर्वक अपने से दूर करने का प्रयत्न करे !!!!

अपने आप को छोटे नियम दें और उन्हें निभाएं..

_फिर स्वयं की प्रशंसा करें कि _ये कर लिया तो अब इससे ज्यादा भी होगा..!!

सुविचार 2999

जिन लोगों ने सही कर्मों से अपने जीवन को सुंदर बना रखा है, उन लोगों को दुःख कैसे हो सकता है ;

मनुष्य के जीवन में जो भी सुखी है वो अपने कर्मों के द्वारा सुखी है, और जो दुखी है वो अपने कर्मों के द्वारा दुखी है.

error: Content is protected