सुविचार 2946

ढल जाती है हर चीज अपने वक़्त पर,

बस एक व्यवहार और लगाव ही है, जो कभी बूढ़ा नहीं होता…..!!

सुविचार 2945

याददाश्त है गुण बड़ा, इसको रखो सँभाल,

पर अनचाही बात को, दिल से देवो निकाल.

सुविचार 2944

जब आप उससे संतुष्ट हो जाते हो, जो आप हो और खुद की न किसी से तुलना करते हो, न प्रतिस्पर्धा करते हो,

तब सब लोग आपका सम्मान करते हैं.

सुविचार 2943

अपने आप को बेहतर बनाने में व्यस्त रहें,

ताकि आपके पास दूसरों की आलोचना करने का कोई समय न रहे.

सुविचार 2942

स्वंय की *गुणवत्ता* निखारने में किया गया समय व धन का *निवेश* कभी *व्यर्थ नहीं* होता.

*सच्ची* दौलत का प्रकाश *अंतर्मन* से निकल कर “अपने से जुड़े सभी लोगों” को *लाभान्वित* करता है!

आपके जीवन की गुणवत्ता आपके विचारों, विश्वासों, आदतों और दृष्टिकोण की गुणवत्ता का प्रत्यक्ष प्रतिबिंब है.

The quality of your life is a direct reflection of the quality of your thoughts, beliefs, habits and perspective.

सुविचार 2941

“चुनौतियां जीवन को रोचक बनाती हैं.

और उन पर खरा उतर जाना, जीवन को सार्थक बनाता है.”

error: Content is protected