सुविचार 4605

मैं चाहे जो कुछ भी करूँ, उस काम में मुझे अपने दिल का सारा प्यार उँड़ेल देना चाहिए.

सुविचार 4604

किसी से अधिक लगाव आपको बर्बाद कर सकता है,

क्योंकि लगाव से उम्मीदों का जन्म होता है

और दूसरों की, उम्मीदें अंत में दुःख का कारण बनती हैं.

सुविचार 4602

हर कोई चंदन तो नहीं कि जीवन सुगन्धित कर सके,

_ कुछ नीम के पेड़ भी होते हैं जो सुगन्धित तो नहीं करते पर काम बहुत आते हैं.

ध्यान दीजिए कि सबसे कठोर पेड़ सबसे आसानी से टूट जाते हैं,

_ जबकि बांस हवा के साथ मुड़ कर बच जाते हैं.!!

पेड़ पर जब फल लगते हैं तो उसके रखवाले बहुत हो जाते हैं.!
_ लेकिन तूफ़ान के समय पेड़ का सहारा सिर्फ़ उसकी अपनी जड़े होती हैं.!!
बात वस्तु की नहीं नीयत की होती है, बांस तीर भी बनता है और बांसुरी भी.!!

_ अच्छाई और बुराई हमारे कर्म पर निर्भर है, वही बांस किसी के लिए तीर बन जाता है और किसी के लिए बांसुरी.!!!

सुविचार 4601

बातों का गलत मतलब निकालने वाले लोग,

अच्छी से अच्छी बात का भी गलत ही मतलब निकालते हैं.

सुविचार 4600

जो कह दिया वह शब्द थे, जो नहीं कह सके, वो अनुभूति थी और

जो कहना है मगर कह नहीं सकते, वो मर्यादा है.

error: Content is protected