सुविचार 2514

जिस काम को करने में डर लगता है, उसको करके दिखाना ही साहस कहलाता है.

सुविचार 2513

यदि हमारे पास ज्ञान है और हम इसको अपने जीवन में अमल में नहीं लाते हैं तो हम अपने आप को एक बेहतर इंसान नहीं बना सकते. ज्ञान को अपने व्यवहार में लाना आवश्यक है.

इसके लिए हमें स्वयं दृढ़ निश्चय के साथ निरंतर प्रयास करने होंगे तथा सीखी गयी बातों को जीवन की विभिन्न स्थितियों में निरंतरता के साथ प्रयोग में लाना होगा.

सुविचार 2512

​जिस समय आप खुद को खुश करने के लिए किसी का ‘अपमान’ कर रहे होते हैं…

दरअसल आप उस समय अपना ‘ सम्मान’ खो रहे होते हैं.

सुविचार 2511

​चलते रहे कदम तो किनारा जरुर मिलेगा.

अन्धकार से लड़ते रहे तो सवेरा जरुर खिलेगा.

जब ठान लिया मंजिल पर जाना तो रास्ता जरुर मिलेगा.

ए राही न थक, चल. एक दिन समय जरुर फिरेगा…

सुविचार 2510

खूबियां देख कर तो कितने प्यार जताएंगे,

जिंदगी में जगह उसे दो _ जो कमियां देख कर भी _ साथ ना छोड़े..

सुविचार 2509

गन्ने में जहाँ गाँठ होती है,वहॉं रस नहीं होता

जहाँ रस होता है, वहाँ गाँठ नहीं होती

बस जीवन भी ऐसा ही है

यदि मन में किसी के लिये नफरत की गाँठ होगी तो

हमारा जीवन भी बिना रस का बन जायेगा…..

और जीवन का रस बनाये रखना हो 

तो नफरत की गाँठ को निकालना ही होगा…..

error: Content is protected