सुविचार 2477

जिन्दगी में हममें से कई लोगों के साथ अक्सर ऐसा होता है. हम प्रयास करना ही छोड़ देते हैं.

कोई रुकावट नहीं होने के बावजूद हमें ऐसा लगता है कि अवरोध है, जिसे पार नहीं किया जा सकता.

यकीन मानिए, अगर किसी चीज को पाने के लिए हम ईमानदारी से लगातार प्रयास जारी रखते हैं, तो वह हमें जरूर मिलती है.

सुविचार 2476

हर बात दिल से लगाओगे तो रोते रह जाओगे,

इसलिए जो जैसा है उसके साथ वैसा बनकर रहो.

सुविचार 2475

हमारा मकसद अपने बच्चों को एक अच्छा इंसान बनाना होना चाहिए,

सफल तो वे अपने आप हो जायेंगे.

सुविचार 2474

सुख का एक द्वार बंद हो जाए तो दूसरे अनेक द्वार खुल जाते हैं, लेकिन हम बंद द्वार की तरफ देखने में इतने व्यस्त होते हैं कि खुले हुए नए द्वारों की तरफ अपना ध्यान ही नहीं जाता.

सुविचार 2473

एक पल के लिए मान लेते हैं किस्मत में लिखे फैसले बदला नहीं करते,

लेकिन आप फैसले तो लीजिए क्या पता किस्मत ही बदल जाए.

सुविचार 2472

नसीहत नर्म लहजे में ही अच्छी लगती है

क्योंकि दस्तक का मक़सद दरवाजा खुलवाना होता है तोड़ना नहीं.

error: Content is protected