सुविचार 1760

तालाब सदा कुँऐ से सैंकड़ों गुना बड़ा होता है फिर भी लोग कुँऐ का ही पानी पीते हैं; क्योंकि कुँऐ में गहराई और शुद्धता होती है.

मनुष्य का बड़ा होना अच्छी बात है, लेकिन उसके व्यक्तित्व में गहराई और विचारों में शुद्धता भी होनी चाहिए, तभी वह महान बनता है.

सुविचार 1759

हमारी परेशानियों की दो वजह है एक तो हम वक्त से पहले मांगते हैं और दूसरी वजह हम तकदीर से ज्यादा चाहते हैं.

सुविचार 1758

चाहे हजार बार नाकामयाबी हो, कड़ी मेहनत और सकारात्मक सोच के साथ लगे रहोगे तो अवश्य सफलता तुम्हारी है…

सुविचार 1757

प्रगति बदलाव के बिना असंभव है, और जो अपनी सोच नहीं बदल सकते वो कुछ नहीं बदल सकते…
error: Content is protected