सुविचार 1400

हम यह नहीं बता सकते हैं कि समय कब खत्म हो जायेगा. यही वजह है कि समय को अनमोल कहा जाता है. इस पर विजय पाना असंभव है. योजनाबद्ध तरीके से काम कर इसे काबू में जरूर किया जा सकता है.

सुविचार 1399

कई बार हम परिस्थितियों के इतने आदी हो जाते हैं कि बस उसी में जीना सीख लेते हैं, फिर चाहे परिस्थितियां बुरी ही क्यों न हो. बेहतर है कि हम उस परिस्थिति से निकलने के लिए कोशिश करें.

सुविचार 1398

किसी के प्रति द्वेष या मन में मैल रखने का मतलब है कि आप अभी भी भूत काल में जी रहे हैं. आप लोगों को माफ़ करें और आगे बढ़ें.

सुविचार 1395

जो पुरुषार्थ नहीं करते उन्हें धन, मित्र, ऐश्वर्य, सुख, स्वास्थ, शांति और संतोष प्राप्त नहीं होते.
error: Content is protected