सुविचार 4431

जब मुसीबत आती है तो अपने लोग भी साथ नहीं देते…इसीलिए

स्वयं सशक्त बनें एवंम आने वाली चुनौतियों को कमजोर करने के लिए जुट जाएं ..!!

सुविचार 4430

“हर वक़्त किसी इंसान की बुराई करते रहना,”

_ इससे आपका व्यवहार एक जगह नहीं बल्कि सब जगह खराब होता है.

हमें मालूम होता हैं फ़ला काम करने से हमारे साथ बुरा होगा..

_ मग़र हम फिर भी नहीं रुकते…!

किसी इंसान के साथ बुरा करने के बाद भी.. अगर वो एक शब्द भी नहीं बोलता तो उससे डरने की आपको बहुत जरुरत है.!!

सुविचार 4429

कुछ बातों से अनजान रहना अच्छा है,

_ कभी कभी सब कुछ जान लेना भी तकलीफ देता है.!!

सुविचार 4428

जो बराबरी नहीं कर सकते वही आपकी टांग खींचते हैं और खुद के कल्याण के बारे में न सोच कर,

दुसरो को नीचे गिराने की नीतियां बनाने में रह जाते हैं.

सुविचार 4427

न अभाव में होता है, न प्रभाव में होता है,

जीवित वही है, जो अपने स्वभाव में होता है.

सुविचार 4426

इस संसार में कोई संकट जितना ही गहन होता है, उस पर विजय प्राप्त करने के बाद उससे प्राप्त होने वाला गौरव भी उतना ही विशाल होता है.
error: Content is protected