सुविचार 749

महान परिणाम तत्काल प्राप्त नहीं होते, इसलिए हमें जीवन में कदम- कदम बढ़ते जाने में संतोष मानना चाहिए. 
अपने काम पर पूरा विश्वास रखें, यह मान लें कि आप कर सकते हैं. 

सुविचार 748

अगर आप को अपना दर्द महसूस होता है तो आप जीवित हैं,

अगर आप को दूसरे का दर्द भी महसूस होता है तो आप एक इंसान हैं.

सुविचार 746

हम अक्सर बड़ी खुशियों की चाह में बड़े काम करने की कोशिश करते हैं. लेकिन, जब अपने काम से दूसरों के चेहरे पर मुस्कुराहट आती है, तो उसकी खुशी किसी बड़ी सफलता से कम नहीं होती. दूसरों के चेहरे पर मुस्कान लाना भी बड़ी खुशी है.

सुविचार 745

अपनी छवि का ध्यान रखें, क्योंकि इसकी आयु आपकी आय से कई गुना अधिक है.

सुविचार 744

रोग ग्रस्त शरीर सह्य हो भी जाये पर रोग ग्रस्त मन नहीं. आदर्श विहीन व्यक्ति पतवार रहित नाव के समान है.
error: Content is protected