सुविचार 4367

दुःख तब होता है जब आपको एहसास हो कि आप जिसे महत्व दे रहे हैं

उसकी नजरों में आपका कोई महत्व ही नहीं है.

सुविचार 4366

जब घरेलू फैसला करने के लिए बाहर के बंदे की जरुरत पड़ जाये तो,

समझ लें हमारा खानदान बरबाद हो चुका है.

सुविचार 4365

” कुदरत किसी को भी किसी के जैसा पैदा नहीं करती,

यहाँ हर चीज़ सिर्फ और सिर्फ अपनी-जैसी पैदा होती है, “

सुविचार 4364

मन से जब-जब लड़ता रहा, ” हारता रहा “

फिर मन से दोस्ती की और जीत गया..

सुविचार 4363

जबान में मिठास भरने की कला, जिंदगी में मिठास भर देती है, जो बोलोगे वो ही सुनोगे.
किसी ने पूछा पुराने दौर का कुछ तो बताइए ;

_ उसने बोल : ऐसा सुना था होती थी कीमत ज़ुबान की.!!

अगर आप अपनी ज़ुबान पर काबू नहीं रख सकते, तो कभी भी अपने भविष्य पर काबू नहीं रख पाएंगे.

_ शब्द आपके रिश्ते, करियर और इज़्ज़त सब बना भी सकते हैं, तोड़ भी सकते हैं.!!

error: Content is protected