सुविचार 4406

जो इंसान ह्रदय से उतर गया,

_ उसे शब्दों में लाना सदैव कष्ट का ही कारण बनेगा.!!

सुविचार 4405

कुछ दर्द हमें अकेले ही झेलने होते हैं,

_ ज़िंदगी का एकान्त बांटने कोई नहीं आता.!!

सारी बातें एक कान से सुन लो.. अच्छी लगे तो हृदय में रख लो..

_ और बुरी लगे तो दूसरे कान से बाहर निकाल दो.!!

सुविचार 4402

कल से करूँगा ये सिर्फ आजके कीमती समय को टालने की एक कला है, जिसका आप हर दिन उपयोग कर रहे हो ;

आपके जीवन में कल कभी आने वाला ही नहीं है, हमेशा आज ही उपलब्ध होगा, इसलिए जो करना है शुरू कर लो..

सुविचार 4401

अकड़ और अभिमान एक मानसिक बीमारी है,

_ जिसका इलाज कुदरत और समय जरूर करता है !!

दो अधूरे लोग इसलिए नहीं मिल पाते, क्योंकि वो दोनों अपने अभिमान में होते हैं,

_ लेकिन किसी रोज़ उनको ये एहसास होगा कि उनके अहम से बढ़कर भी कोई चीज़ है, जो मायने रखती हैं, वो है एहसास किसी को हमेशा के लिए खो देने का एहसास उस वक्त का जब चीज़ें क़ाबू में थी, एहसास उस सिलसिले का जब ये यक़ीन था, कि मुझे इस जहां में उतारा गया हैं, सिर्फ़ इस शख़्स के लिए लेकिन हम खो देना पसन्द करते हैं…!
error: Content is protected