सुविचार 4307
जीवन हमें कुछ दे ना दे पर शांति और संतुष्टी जरुर दे।।।
सबसे बड़ी साधना, सबसे बड़ा त्याग, तो यह है कि आप अपने भीतर एक फ़िल्टर लगा लें.
_ इस दुनिया में जो भी हो रहा है, आपके कानों में जो भी सुनाई पड़ रहा है, आपकी आँखों को जो भी दिखाई दे रहा है,
_ वह सब आपके भीतर से गुज़रे तो, लेकिन आपके भीतर ठहरे नहीं, सब छन कर बाहर निकल जाए और केवल उतना ही आपके भीतर अटका रहे..
_ जितने भर की ज़रूरत आपके अस्तित्व के लिए ज़रूरी हो.
_ इस प्रकार आप भौतिक बुराइयों से बचे रहेंगे.
_ आपको न किसी पर प्यार आएगा, न क्रोध.
_ आपके भीतर न जिज्ञासा जन्म लेगी, न वासना.
_ आपमें न किसी को पाने की ललक उठेगी, न किसी के छूटने का संताप होगा.
_ फिर चाहे आपको ज़िन्दगी पुकारे या मृत्यु, आपके लिए दोनों के अर्थ समान होंगे.
_ यह फ़िल्टर लगाना हर आदमी के बस की बात नहीं..
_ लेकिन जो इसमें सफल हो गया, उससे बड़ा संत कोई नहीं.!!






