सुविचार 4849

मनुष्य में जितनी विवेक शक्ति होगी, उतनी ही उसकी आत्मा निर्मल होगी.

सुविचार 4848

‘आत्मविश्वास इस बात से नहीं आता कि आपके पास हर सवाल का जवाब है,

_ बल्कि इस बात से आता है कि ” आप हर सवाल का सामना करने के लिए तैयार हैं “.

कुछ लोग सवाल इसलिए पूछते हैं कि जवाब मिल जाए,
_ और कुछ इसलिए कि जीवन को थोड़ा और गहराई से समझ सकें.!!

सुविचार 4847

जो आपका है, वो आपको मिलकर ही रहेगा,

चाहे उसे छीनने के लिए सारी कायनात एक हो जाए …!

सुविचार 4846

इंसान ज्यादा काम करने से सफ़ल नहीं होता,

बल्कि सही तरीके से काम करने वाले सफ़ल होते हैं.

सुविचार 4845

किसी काम को करने के लिए सबकुछ परफेक्ट होना जरूरी नहीं है,

शुरुआत जरूरी है…

सुविचार 4844

बहोत कुछ है जिसे बदलना अति अति अति आवश्यक है,

धीमी गति से ही सही मगर खुशी की बात है काम जारी है.

error: Content is protected