सुविचार 4759 | Dec 29, 2025 | सुविचार मुर्ख पर विजय पाने का एकमात्र उपाय यही है कि… उसकी ओर ध्यान नहीं दिया जाये.
सुविचार 4757 | Dec 27, 2025 | सुविचार कभी कभी इंसान सच में हार जाता है :- ख़ामोश रहते रहते, सबर करते करते, रिश्ते निभाते निभाते, सफाइयाँ देते देते, अपनों को मनाते मनाते..
सुविचार 4755 | Dec 25, 2025 | सुविचार “जो अपनी असफलता का कारण खोज़ लेता है, _ सफ़लता का सूत्र अनायास उसके हाथ आ जाता है” हमें अपनी असफलताओं के कारणों को नजरंदाज करने की आदत से बचना चाहिए. _ हमें पता होता है कि हमने यह हासिल नहीं किया.. क्योंकि गलती इस जगह थी, _ लेकिन गलती को जानबूझ कर हम दूसरी जगह पर ढूंढने का दिखावा करते हैं. _ क्योंकि हम नहीं चाहते लोग हमें गलत कहें. _ उसपर भी लोग असली कारण बखूबी जान रहे होते हैं.!! – Tejbeer Singh Sadher