Quotes by जॉन रस्किन

हम क्या सोचते हैं, क्या जानते हैं, और किसमें विश्वास करते हैं — अंततः ये बातें मायने नहीं रखती,

हम क्या करते हैं वही महत्वपूर्ण है.

बुलंद सपनें देखें, और जैसा आप सपने देखते हैं, वैसे ही आप बन जाएंगे.
जब किसी कार्य में रुचि और उसे करने के हुनर का संगम हो, तो उत्कृष्टता स्वाभाविक है.
जब हम निर्माण करें, तो ऐसा सोच कर करें कि यह हमेशा हमेशा के लिए है.

Quotes by थॉमस जेफरसन

कोई भी चीज सही मानसिक दृष्टिकोण रखने वाले व्यक्ति को उसका लछ्य पाने से नहीं रोक सकती और

इस धरती पर कोई भी उस इंसान की मदद नहीं कर सकता जिसका मानसिक दृष्टिकोण गलत है.

मैं देखता हूँ कि जितनी अधिक मैं मेहनत करता हूँ, उतना अधिक मेरा भाग्य मेरे साथ होता है.!
जो व्यक्ति जितना ज्यादा जानता है, उसे उतना ही ज्यादा जानने की जिज्ञासा होती है.

 

Quotes by पाब्लो नेरुदा

तुम रौंद सकते हो सभी फूलों को, मगर तुम बसंत को आने से नहीं रोक सकते.
शायद हमारे पास अभी भी वक़्त है ” सही होने और सही बन पाने के लिए “
ऐसे मौके आ सकते हैं जब हम अन्याय को रोक पाने में ख़ुद को कमजोर पाएं, लेकिन

ऐसा कोई मौका हर्गिज नहीं आना चाहिए जब हम अन्याय का विरोध करने में चूक जाएँ.

Quotes by एम्मा वॉटसन

अगर आप अनब्रांडेड और सस्ते कपड़े पहनते हैं, इसका मतलब ये नहीं की आप गरीब हैं.

याद रखिये आपका काम अपनी फैमिली की जरूरतों का ध्यान रखना, उन्हें खुश रखना है,

पूरी दुनिया को इम्प्रेस करना नहीं.

Quotes by हेनरी डेविड थोरो

अपने बारे में बहुत ज्यादा बात नहीं करनी चाहिए,

क्योंकि हो सकता है कोई आपको आपसे ज्यादा जानता हो.

यदि आपने हवा में महल बनाए हैं, तो आपका काम बेकार नहीं जाएगा ;

यही वह जगह है जहाँ उन्हें होना चाहिए,

लेकिन अब उनकी मजबूत नींव उनके नीचे जरूर बनाएं.

अपने सपनों की दिशा में आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ें !

ऐसी ज़िन्दगी जिए जैसी आपने कल्पना की है.

यदि हम शांत और पर्याप्त रूप से तैयार होंगे, तो हमें हर निराशा में भरपाई (compensation) जरूर मिलेगी.
किताबें दुनिया की बेशकीमती दौलत हैं और ये पीढ़ियों और देशों की विरासत संजोए हुए हैं.
भीड़ में मखमल के गद्दे पर बैठने के बजाय, मैं पूरे कद्दू पर अकेले बैठना पसंद करूंगा.
सवाल यह नहीं है कि आप क्या देखते हैं, बल्कि आपको क्या दिखाई देता है.
अच्छाई एकमात्र ऐसा निवेश है जो कभी विफल नहीं होता है.
यदि आपको पीछे नही जाना है तो कभी भी पीछे मुड़कर न देखें.
हमारा जीवन विस्तार से निराश है … सरलीकृत करें, सरल करें.
error: Content is protected