| Jul 1, 2024 | मस्त विचार
हुनर तो नहीं था मुझमे बदल जाने का,,,
_ बस मेरे कुछ अपनों ने मुझे ये प्यारा सा तरीका सिखाया !!
आप अभी स्वयं की सीमाओं से परिचित नहीं,
_ आप सब कुछ सह कर भी निखरने का हुनर रखते हो !!
जिंदगी में आये हो तो ..जीने का हुनर रखना..
_ दूसरों से कोई शिकवा नहीं.. पर अपनों पर नजर रखना..!!
कुछ लोग हुनर रखते हैं किसी के हुनर छीनने का..
उसकी खुशियां, उसकी मुस्कान, उसकी अच्छाई, उसकी सच्चाई..
_ कमाल कि बात यह है कि इतना कुछ छीन लेने के बाद भी वह खाली रह जाते हैं..!!
हर कोई थोड़ा अच्छा, थोड़ा थोड़ा ख़राब है,,
_ हर किसी के हुनर अलग ..अपने में लाजवाब हैं !!
| Jun 30, 2024 | मस्त विचार
” जाया करो गरीबों की बस्ती मे कभी कभी,
कुछ भी नहीं तो शुक्र-ए-खुदा सीख जाओगे “…
| Jun 29, 2024 | मस्त विचार
उम्र भर हम यूं ही गलतियां करते रहे …
_ धूल चेहरे पर थी ..और हम आईना साफ करते रहे..
आज टूट गया तो बच कर निकलते हो, कल आईना था तो रूककर देखते थे.!!
मुझे सबसे ज्यादा हंसी तब आती है जब मैं आईने को देखता हूं,
_ ये कैसी बेकार चीज है, मेरा तो कोई अस्तित्व ही नहीं है, फिर भी मैं खुद को देखता रहता हूं,
_ फिर मुझे याद आता है कि ये बेकार है लेकिन ये सच है,
_ मैं अस्तित्वहीन हूं और नकली,
_ अब मुझे एक ऐसे आईने की तलाश है जो चेहरा नहीं मुझे मेरी असलियत दिखाए…!
| Jun 28, 2024 | मस्त विचार
इटों ने तों सोचा था…. मिलकर घर बनाएगें …
_क्या पता था ..रहनें कों पत्थर ही आएगें.
जो सोचा था वो हुआ नहीं, जो हो रहा है वो कभी सोचा नहीं था..!!
| Jun 27, 2024 | मस्त विचार
हो जाएगा सफर आसान आओ साथ चलकर देखें,
_ कुछ तुम बदलकर देखो कुछ हम बदलकर देखें.
| Jun 26, 2024 | मस्त विचार
आज फिर तुमने…..किसी और की ऐनक पहनी है….
_आज फिर तुमको…. मेरे ऐब दिखाई देंगे ..!!
हम औरों के ऐब देखते हैं पर अपने क्यूँ नहीं ?
We see others’ faults but why not ours ?