मस्त विचार 2480

सब को खुश रखने की कोशिश करना जीवित मेढकों को तराजू में तौलने जैसा मुश्किल काम है,

एक को बिठाओ तो दूसरा फुदक जाता है..

मस्त विचार 2476

अच्छा वक़्त तो कोई भी साथ में बिता लेता है

इंसान वो, जो बुरे वक़्त में साथ मिलकर

फिर अच्छे वक़्त को वापस लाए.

मस्त विचार 2475

न चादर बड़ी कीजिये,  न ख्वाहिशें दफन कीजिये,

चार दिन की ज़िन्दगी है, चैन से बसर कीजिये…

न परेशान किसी को कीजिये,न हैरान किसी को कीजिये,

कोई लाख गलत भी बोले, बस मुस्कुरा कर छोड़ दीजिये…

न रूठा किसी से कीजिये, न झूठा वादा किसी से कीजिये,

कुछ फुरसत के पल निकालिये, कभी खुद से भी मिला कीजिये.

error: Content is protected