मस्त विचार 4150
कितना कुछ छूटता चला जाता है, बहुत कुछ समेटने के बाद भी !
कुछ लोग अपनी ज़िन्दगी को इतना बिखेर चुके होते हैं कि..
_ उसे फिर से समेटने में एक पूरी जिंदगी लग जाएगी..!!
सुविचार 4275
” समस्याऐं हैं तो, समाधान भी है,
तलाशोगे तो जरूर मिलेगा, जिन खोजा तिन पाईयाँ “
मस्त विचार 4149
” इज्जत ” तो सबको ही चाहिए, लेकिन लोग वापस देना भूल जाते हैं.
खुद की बेईज्ज़ती करने में किसी को Comfortable न होने दें,
_ खुद की इज्ज़त करें और..Disrespect की जगह Distance को चुनें !!
सुविचार 4274
ईमानदार आदमी कभी खुदगर्ज नहीं होता, और बेईमान किसीका सगा नहीं होता ; स्वयं का भी नहीं.
जितना हम पढ़े लिखे हुए हैं, दरअसल हम उतने ही बेईमान बने हैं, _
_ गहराई से सोचें तो ये बात सही लगती है कि पढ़े लिखे लोग हर चीज को मुनाफे से तौलते हैं, _
_ ये बात समाज को तोड़ रही है, शिछा मतलब ये नहीं कि इंसानियत को ही भूल जायें !!
दूसरे की तकलीफ़ समझना ताक़त की नहीं, इंसानियत की निशानी है.. और यह गुण हर किसी में नहीं होता.!!
होते हैं कुछ लोग, जो स्वयं की परवाह न करके उन लोगों के बारे में कुछ करने का सोचते हैं, जिनसे उनका कोई रिश्ता नहीं होता.
_ ऐसे ही लोगों के बल पर इंसानियत टिकी हुई है.!!
Collection of Thought 1015
Push yourself everyday. The secret to your success lies in your daily habits.
हर रोज खुद को पुश करें _ आपकी सफलता का राज आपकी दैनिक आदतों में है.
मस्त विचार 4148
लोचा तेरा एक ये भी है जिन्दगी,
तू हमें बड़ा तो जल्दी कर देती है, लेकिन अक्ल देर से देती है..
सुविचार 4273
तड़प होनी चाहिए कामयाबी के लिए, सोच तो हर कोई लेता है !
जिस इंसान के भीतर बेहतर जीवन के लिए तड़प है, उसे कोई नहीं रोक सकता.!!
सुविचार 4272
समझदार व्यक्ति जब संबंध निभाना बंद कर दे, तो समझ लो
.. उसके आत्मसम्मान को कहीं ना कहीं ठेस पहुंची है..
अपना आत्मसम्मान बनाए रखें,
_ हर चीज और हर बात.. किसी से प्रसाद की तरह न बांटे..!!
अपने आत्मसम्मान से समझौते कर व्यवहार बचाने वाले लोग मेरे दिमाग से बाहर है..!!
जब आप किसी को अपने आत्मसम्मान के साथ खेलने का मौका देना बंद कर देते हैं,
_ तो वो ऐसे दिखाने लगता है कि आपके साथ रिश्ता निभाना बहुत मुश्किल है..!!
संबंध का अर्थ है..पीठ पीछे भी सम्मान !!
अपने सम्मान और गरिमा के साथ कभी समझौता मत करिये,
_ यदि आपने एक बार समझौता कर लिया – तो आपको जीवन भर जिल्लत महसूस करना होगी और आप अपनी ही नज़रों में गिर जायेंगे,
_ बेहतर है कि आप आपके साथ किसी भी तरह का मूर्खतापूर्ण या अमानवीय व्यवहार करने वाले को ऐसा सबक सीखाएँ कि वह किसी से जीवन में कभी बदतमीजी करने की हिम्मत ना करें और कानूनी रास्ते भी खुले हैं सबके लिये..!!
मस्त विचार 4147
कितना नादान है मेरा यह दिल भी,
हमेशा परेशान रहता है उनके लिए, हम कुछ नहीं हैं जिनके लिये..





