मस्त विचार 3495

यह दुनिया एक दलदल है… दूर से देखने पर सोलिड जमीन दिखती है,

_ लेकिन आगे बढ़ेंगे, तो धँसना ही धँसना है..

सुविचार 3620

ख़ुद से प्यार करना सीखें. दूसरों की तरह बनने या उनकी नकल करने के प्रयास में अपनी पहचान न खोएं.

_ आप जैसे भी हैं, अच्छे हैं. अपनी कमियों को ज़रूर सुधारें, पर ख़ुद को कम न आंकें.

किसी की नकल करने हेतु भी,, अकल का होना अति आवश्यक है..!!

मस्त विचार 3494

हर इंसान का देखने का नजरिया कितना भिन्न है,

_ एक इंसान किसी के लिए सही तो वही इंसान दूसरे के लिए गलत.!!

सुविचार 3619

करुणा में शीतल अग्नि होती है, जो क्रूर-से-क्रूर व्यक्ति का ह्रदय भी आद्र कर देती है.

सुविचार 3618

एक अच्छा इंसान आपको हमेशा बुरा लगेगा, जबकि

_ एक बुरा व्यक्तित्व हमेशा आपको सम्मोहित करेगा..

सुविचार 3617

बड़प्पन बड़े आदमियों के संपर्क से नहीं,_

_ अपने गुण, कर्म और स्वभाव की निर्मलता से मिला करता है.

हर किसी में हजारों खामियां होती हैं, पर उनमें खूबियां भी होती हैं..

_उनकी इन खूबियों और गुणों की भी देखभाल होनी चाहिए..!!

झुक जाने से कोई छोटा नहीं हो जाता बल्कि ये बड़प्पन कहलाता है,

_ क्योंकि झुकता वही पेड़ है जिसके तने लंबे और लचीले होते हैं.!!

बड़प्पन इसमें नहीं कि हम बड़ी-बड़ी बातें करें,

_ बल्कि इसमें है कि हम छोटी-छोटी बातें समझें.!!

सुविचार 3616

लोगों की उम्मीद बनो, उनकी कमजोरी नहीं, _ क्योंकी

उम्मीद जीना सिखाती है और कमजोरी मोहताज बनाती है.

error: Content is protected