सुविचार 3422

आप अपने लक्ष्य पर ध्यान दें, _

_ लहरें भले ही आपके पदचिन्हों को मिटा दें, कोई न कोई उन्हें ढूंढ ही लेगा..

You focus on your goal. Even if the waves erase your footprints, some one will find them.

मस्त विचार 3296

कोशिश करो कि ज़िन्दगी का हर लम्हा ” अच्छे से अच्छा गुजरे; “

क्योंकि….,जिंदगी नहीं रहती पर ” अच्छी यादें हमेशा जिंदा रहती हैं. “

सुविचार 3421

हम जो भी काम करते हैं, उसमें श्रेष्ठ होने और अपनी सम्भावनाओं को विस्तारित करने के लिए, _ हमें ख़ुद में सुधार लाने का प्रयास करते रहना चाहिए.

  • ” श्रेष्ठ व्यक्ति बोलने में संयमी, _ लेकिन कार्यों में अग्रणी होगा “

मस्त विचार – अस्त- व्यस्त सी है जिन्दगी – 3295

व्यस्त- व्यस्त है जिन्दगी,

अस्त- व्यस्त सी है जिन्दगी।
पता नहीं क्या खोया, क्या पाया,
बस खोई खोई सी है ये जिन्दगी।
दौड़ रहे हैं बस दौड़ रहे हैं, फिर भी,
पता नहीं क्यूं रुकी रुकी सी है जिन्दगी।
पता नहीं किसको कहां जाना है,
पाने की बस होड़ हो गई जिन्दगी।
अलग अलग दिशाओं से, दशाओं से गुजरती है,
एक ही मगर ठिकाने पर पहुंचती है ये जिन्दगी।
सब कुछ मिलकर भी कुछ नहीं मिलता,
हासिल है सब फिर क्यूं मन बैचेन रहता,
पता नही क्या टटोल रही है जिन्दगी ।
सफलता का पैमाना क्या, संतुष्टी का बहाना क्या
न जाने कितनी ख्वाइशें, कितने सपने,
इतना चल कर भी कहीं नहीं पहुंचते,
कैसी गौलाकार कैसी हाय तौबा है जिन्दगी,
इतनी रंजीशे, इतना द्वेष, इतना प्रतिरोध,
क्यों हकीकत का दिल को बोध नहीं
इतनी शिद्दतों के बाद भी बस,
एक लोटे में ही सिमट जानी है ये जिन्दगी ।।
।। पीके ।।

सुविचार 3420

लोग आप को पसंद करते हैं इसके भी पीछे उन का स्वार्थ होता है ;

जरूर आप की वजह से उन्हें कोई फायदा मिल रहा होगा, या मिलने की उम्मीद होगी..

Collection of Thought 847

Always find time for the things that make you feel happy to be alive.

हमेशा उन चीजों के लिए समय निकालें जो आपको जिंदा रहने में खुशी का अनुभव कराती हैं.

सुविचार 3419

जो मज़ा अधूरे में है, वो पूरे में कहाँ ;_

_ पूरा होते ही पूर्णविराम लग जाता है ..

error: Content is protected