सुविचार 3048

जो काम घड़ों पानी से नहीं होता उसे दवा के दो घूंट कर देते हैं

और जो काम तलवार से नहीं होता वह कांटा कर देता है.

मस्त विचार 2922

*हक़ीकत की भीड़ से..* *कुछ गुमशुदा सपने.. ढूँढ रहे हैं ..!!*

*आज- कल हम अपनो में ..* *कुछ अपने.. ढूँढ रहे हैं ..!!*

सुविचार 3047

सच कहने के लिए ताक़तवर होना ज़रूरी नहीं,

शीशा कमजोर होता है, मगर सच दिखाने से घबराता नहीं.

सुविचार 3046

चुगलखोर व्यक्ति के सामने कभी भी गोपनीय रहस्य नहीं खोलने चाहिए.

सस्ती चीजें, सस्ते लोग हमेशा महंगे पड़ते हैं, इनका साइड इफ़ेक्ट बर्बाद कर देता है.

_ चुगलखोर से हमेशा सावधान रहिये, क्योंकि ये जो कान में जहर भरते हैं उसका कोई इलाज नहीं.!!

‘हमें चुगलखोरों से हमेशा दूरी बनाकर रखनी चाहिए..!!’

4 कदम चोर से, 14 कदम नीच से और 74 कदम चुगलखोर से हमेशा दूरी बना कर रखें.

Collection of Thought 773

People will forget what you said, people will forget what you did,

but they will never forget how you made them feel.

लोग भूल जाएंगे कि आपने क्या कहा, लोग भूल जाएंगे कि आपने क्या किया,

लेकिन वे कभी नहीं भूलेंगे कि आपने उन्हें कैसा महसूस कराया.

सुविचार 3045

*जिंदगी कभी कभी हमें एक ऐसे मोड़ पे लाकर खड़ा कर देती है, कि हम गुस्सा न होते हुए भी,

हमें मजबुरी में और खामोश रहकर किसी की खुशी के लिए, उस निर्णय को लिये बिना ही सब कुछ स्वीकार करना पड़ता है *

फिर चाहे वो निर्णय सही हो या गलत हो कोई फर्क नहीं पड़ता है *

मस्त विचार 2920

लोग जलते रहे मेरी मुस्कान पर,

मैंने दर्द की अपने नुमाइश न की,

जब जहाँ जो मिला अपना लिया,

जो न मिला उसकी ख्वाइश न की.

मस्त विचार 2919

हल्के हल्के बढ़ रही है चेहरे की लकीरें

नादानी और तजुर्बे का बंटवारा हो रहा है !!

दूसरों को हर वक़्त तौलने वाले, खुद बहुत हल्के होते हैं..!!

सुविचार 3044

अगर आपने एक बार ठान लिया कि आपको जिन्दगी में कुछ करना है,

तो रास्ते खुद- ब- खुद बनते चले जायेंगे.

error: Content is protected