सुविचार 1751

पराजय तब नहीं होती जब आप गिर जाते हैं, पराजय तब होती है जब आप उठने से इनकार कर देते हैं.

Collection of Thought 521

Stay positive and happy. Surround yourself with happy, warm and genuine people.

सकारात्मक और खुश रहें, _ अपने आप को खुश मिज़ाज और सच्चे लोगों से घेरें.

सुविचार 1749

पृथ्वी पर दो प्रकार के लोग होते हैं. एक वो, जो जिन्दगी को रचनात्मक तरीके से जीते हैं और दूसरे वो, जो जिन्दगी को दुर्घटना की तरह जीते हैं.

दुनिया में नब्बे प्रतिशत लोग ऐसे होते हैं, जो कब आते हैं और कब चले जाते हैं, कोई नहीं जानता. उनके बारे में इतिहास में कुछ लिखा नहीं जाता. ये लोग थोक में आते हैं और फुटकर में चले जाते हैं. केवल दस प्रतिशत लोग ऐसे होते हैं, जो पृथ्वी पर आने के बाद यह निर्णय लेते हैं कि मै यूँ ही नहीं मरने वाला. मै कुछ अलग करके जाऊँगा.

कुछ लोग जीते नहीं, जीने की तैयारी में ही जीवन गुजार देते हैं.

जीना भी एक कला है, जीते तो सभी हैं, लेकिन कलापूर्ण एवं सफल जीवन जीना एक कला से कम नहीं.

जीवन में कुछ बातों को अपनाने एवं कुछ बातों को त्यागने से आने वाली मुसीबतों से बचा जा सकता है.

मस्त विचार 1623

बन सहारा बे सहारों के लिए, बन किनारा बे किनारों के लिए,

जो जिये अपने लिए तो क्या जिये, जी सको तो जियो हजारों के लिए.

सुविचार 1748

यदि आप के द्वारा किसी की पीठ थपथपाने से उसकी थकावट दूर होती है तो यह भी श्रम दान है.

मस्त विचार 1622

तदबीर से बिगड़ी हुई तकदीर बना ले.

अपने पे भरोसा है तो एक दाँव लगा ले,

डरता है जमाने की निगाहों से भला क्यों ?

इन्साफ तेरे साथ है इल्ज़ाम उठा ले,

क्या ख़ाक वो जीना है जो अपने ही लिए हो,

खुद मिट के किसी और को मिटने से बचा ले,

टूटे हुए पतवार है कश्ती के तो हम क्या,

हारी हुई बाहों को ही पतवार बना दे.

error: Content is protected