एक सफल व्यक्ति वो है जो दूसरे द्वारा अपने ऊपर फेंके गए पत्थर पर एक मजबूत घर बना लेता है.
सुविचार 1588
सफलता का महत्व वह व्यक्ति अच्छे से जानता है,
जिसने सफलता पाने से पहले झकझोर देने वाली असफलता का सामना किया हो.
Collection of Thought 488
Four things come not back; The spoken word, The sped arrow, The past life, The neglected opportunity.
चार चीजें वापस नहीं आतीं; बोले गए शब्द, तेज तीर, पिछला जीवन, उपेक्षित अवसर.
मस्त विचार – कुछ हँस के बोल दिया करो – 1477
कुछ हँस के बोल दिया करो, कुछ हँस के टाल दिया करो,
यूँ तो बहुत परेशानियां है, तुमको भी मुझको भी,
मगर कुछ फैसले वक्त पे डाल दिया करो,
न जाने कल कोई हंसाने वाला मिले न मिले..
इसलिये आज ही हसरत निकाल लिया करो !!
हमेशा समझौता करना सीखिए..
क्योंकि थोड़ा सा झुक जाना,
किसी रिश्ते को हमेशा के लिए तोड़ देने से बहुत बेहतर है ।।।
किसी के साथ हँसते-हँसते उतने ही हक से रूठना भी आना चाहिए !
अपनो की आँख का पानी धीरे से पोंछना आना चाहिए !
रिश्तेदारी और दोस्ती में कैसा मान अपमान ?
बस अपनों के दिल मे रहना आना चाहिए…
सुविचार 1587
यहाँ कोई भी अपना जीवन अपने स्वभाव में, अपने ढंग से नहीं जीता है. सभी दूसरों को खुश करने में अपना जीवन बरबाद कर रहे हैं. सभी अपनी सारी जीवन ऊर्जा को दूसरों को प्रभावित करने में नष्ट कर रहे हैं. कोई कभी भी किसी दूसरे को खुश नहीं कर सकता है. जब कोई स्वयं से ही खुश नहीं है तो, वह दूसरों को खुश कैसे कर सकता है, जबकि स्वयं को स्वयं के द्वारा ही खुश किया जा सकता है.
मस्त विचार 1476
कैसे नादान हैं हम, दुःख आता है तो अटक जाते हैं ,
और सुख आता है तो भटक जाते हैं.
सुविचार 1586
वक़्त के पास हर चोट का ईलाज है. जीवन की चोटों पर वक़्त मरहम है. ये चोटें हीं हमारे इरादों को और मजबूत करती हैं.
सुविचार 1585
सोच ये ना रखें की मुझे रास्ता अच्छा मिले,
बल्कि ये होना चाहिए कि मैं जहां पांव रखूं वो रास्ता अच्छा हो जाए.
मस्त विचार 1475
जितना छोटा हमारी सोच का दायरा होगा,
उतना ही छोटा हमारी वास्तविक सफलता का दायरा होगा.
सुविचार 1584
जीवन में वह व्यक्ति कभी भी असफल नहीं हो सकता, जो तुलनात्मक ढंग से अपनी प्राथमिकताओं को तय करते हुए कोई भी कदम उठाता है.





