छोड़ो ना ये सफेद बालों की फ़िक्र..
_ कोई तो होगा, जो तुम्हारी सिर्फ माथे की बिंदी पर मरता होगा..
_ छोड़ो ना बढ़ते हुए वज़न की फ़िक्र..
_ कोई तो होगा, जो सिर्फ तुम्हारे खूबसूरत दिल पे मरता होगा।।
_ छोड़ो ना ये गालों पे आने वाली सिलवटों की फ़िक्र..
_ कोई तो होगा, जो सिर्फ तुम्हारी प्यारी सी मुस्कान पे मरता होगा।।
_ छोड़ो ना तुम वही करो, जिससे तुम्हारे दिल को खुशी मिले।
_ क्योंकि कोई तो होगा, जो सिर्फ तुम्हारे खुश होने पे मरता होगा…!!
सुविचार 4643
अकेलेपन का ये मतलब नहीं की आप के साथ कोई भी नहीं है,
अकेलेपन का मतलब ये है की आपकी परवाह करने वाला कोई नहीं.
मस्त विचार 4517
सफर ज़िन्दगी का ज़रा छोटा था उसके साथ
पर वो शख्स एक याद सा हो गया पूरी ज़िन्दगी के लिए…
सुविचार 4642
जिस दिन से आपने यह परवाह करनी छोड़ दी कि लोग आपके बारे में क्या सोचते हैं,
समझो उस दिन से आपने जिंदगी का आनंद लेना शुरू कर दिया.
सुविचार 4641
खुद को इतना सरल मत बनाइये कि हर कोई आपका इस्तेमाल कर ले,
याद रखें जिन तारों में करंट नहीं होता उन पर लोग कपड़े सूखा दिया करते हैं.
मस्त विचार 4516
उम्मीद नहीं कोई आने की उसकी
फिर भी ना जाने क्यों उसका इंतजार रहता है..
सुविचार 4640
जब पानी गंदा हो जाता है तो उसे हिलाते नही शांत छोड़ देते हैं,
_ इसी प्रकार जीवन मे परेशानी आने पर बेचैन होने की बजाय शांत रहकर विचार करें, हल जरूर निकलेगा..!
मस्त विचार 4515
जो जा रहा है उसे जाने दो,
वो आज रुक भी गया तो कल चला जायेगा.
Collection of Thought 1086
You can’t force someone to respect you, but you can refuse to be disrespected.
आप किसी को आपका सम्मान करने के लिए मजबूर नहीं कर सकते, लेकिन आप अनादर से इंकार कर सकते हैं.
“We can’t force someone to see what they are not ready to see.”
“हम किसी को वह देखने के लिए मजबूर नहीं कर सकते जिसे देखने के लिए वह तैयार नहीं है.!!
मस्त विचार 4514
बस एक ही शख्स से मतलब था,
और अफ़सोस वो भी मतलबी निकला..





