मस्त विचार 4478

नहीं मुमकिन छिपा पाना खुदी को आईने में,

_ कभी आँखें, कभी साँसे, हकीकत बोलती हैं !

“हकीकत हमेशा हकीकत ही रहेगी..

_ आपके नापसंद करने से गायब नही होगी.”

सुविचार 4602

हर कोई चंदन तो नहीं कि जीवन सुगन्धित कर सके,

_ कुछ नीम के पेड़ भी होते हैं जो सुगन्धित तो नहीं करते पर काम बहुत आते हैं.

ध्यान दीजिए कि सबसे कठोर पेड़ सबसे आसानी से टूट जाते हैं,

_ जबकि बांस हवा के साथ मुड़ कर बच जाते हैं.!!

पेड़ पर जब फल लगते हैं तो उसके रखवाले बहुत हो जाते हैं.!
_ लेकिन तूफ़ान के समय पेड़ का सहारा सिर्फ़ उसकी अपनी जड़े होती हैं.!!
पेड़ों को सिर्फ पानी की तम्मन्ना रही..
_ बारिश तो सिर्फ कभी कभार ही उनके हिस्से आयी.!!
बात वस्तु की नहीं नीयत की होती है, बांस तीर भी बनता है और बांसुरी भी.!!

_ अच्छाई और बुराई हमारे कर्म पर निर्भर है, वही बांस किसी के लिए तीर बन जाता है और किसी के लिए बांसुरी.!!!

Collection of Thought 1080

“Our knowledge is a little island in a great ocean of nonknowledge.”

” हमारा ज्ञान अज्ञान के एक महान महासागर में एक छोटा सा द्वीप है “

सुविचार 4601

बातों का गलत मतलब निकालने वाले लोग,

अच्छी से अच्छी बात का भी गलत ही मतलब निकालते हैं.

मस्त विचार 4476

हर शख्स परिंदों का हमदर्द नहीं होता दोस्तों,

बहुत बेदर्द बैठे हैं दुनिया में जाल बिछाने वाले.

सुविचार 4600

जो कह दिया वह शब्द थे, जो नहीं कह सके, वो अनुभूति थी और

जो कहना है मगर कह नहीं सकते, वो मर्यादा है.

मस्त विचार 4474

मुझे मत सिखाइये कि जिन्दगी कैसे जीते हैं,

आप मुझसे सीखिए कि जिन्दा रहकर हर ग़म को कैसे पीते हैं.

सुविचार 4599

आपके लिए क्या जरुरी है, जानने के बाद भी उसके विपरीत दिशा में काम करना,

आपकी बर्बादी का कारण बनता है.

error: Content is protected