सुविचार 382

लोगों को आप हमेशा खुश नहीं रख सकते हैं.

_ आप हमेशा उनके मुताबिक नहीं चल सकते.
_ यदि आप ऎसा करने की कोशिश करेंगे, तो कहीं न कहीं खुद के साथ अन्याय करेंगे.
_ सोचिए, हम उन लोगों के नाराज होने से क्यों डरें, जिनकी राय पल भर में हमारे प्रति बदल जाती है.
_ जो कल हमें विनम्र, प्यारा, अच्छा इन्सान कह रहे थे, वह हमें अचानक अभिमानी, गुस्सैल, अहंकारी कहने लगें.
_ आप केवल उन्हें ही अपना मानें, जो आपके ‘ ना ‘ कहने के बावजूद भी आपसे प्यार करे.
_ आपकी ‘ना’ कहने की बजह को समझे.
_ इसलिए दूसरों से सम्मान पाने के लिए अपनी खुशियों का गला न घोटें.!!
कई अहंकारी लोग समझते हैं कि उन्हें सब कुछ पता है, और जितना उन्हें पता है, उससे आगे वे जानना नहीं चाहते.

_ ऐसी सोच के बाद उनकी ज़िन्दगी रुक जाती है और वे ठहरे हुए जल की भाँति सड़ाँध मारने लगते हैं.
_ स्वभाव में Flexibility लचीलापन न होने के कारण वे अधिक लोगों द्वारा पसंद नहीं किए जाते.
_ वे केवल स्वपूजा में लीन रहते हैं और अपने इर्द-गिर्द चाटुकार किस्म के लोगों को रखना पसंद करते हैं.
_ ऐसे लोगों की पहचान करके उनसे बचना ज़रूरी है वरना हमारी ज़िन्दगी उनकी चाटुकारिता में निकल जाएगी और हम सड़ाँध बन कर रह जाएंगे.!!
– Manika Mohini

Submit a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected