अपनी जड़ें मजबूत करो, ताकि आपके जीवन में फूल खिलें. फूल खिलेंगे तो सुगन्ध दूसरों को मिलेगी ही मिलेगी.
_ अगर आपकी अपनी ही जड़ें मजबूत नहीं हैं तो आप इस भ्रान्ति में मत रहना कि आप किसी को सुगन्ध देने में कभी भी समर्थ हो सकते हो.
लोगों ने अनेक भ्रांतियाँ पाली हुई हैं.
_ पैसे वाले आदमी को अक्लमंद समझते हैं, गोरी त्वचा वाले को सुन्दर समझते हैं,
मीठा बोलने वाले को साफ़ दिल का समझते हैं, हर वक़्त मुस्कुराते रहने वाले को लोग सुखी समझते हैं.
_ मित्रों, भ्रम में मत रहो, ज़्यादातर इससे उल्टा होता है.
– Manika Mohini
क्या पैसे वाला और सुन्दर होना बहुत कुछ आसान कर देता है ?
_ हां, आसान भले कर देता हो पर यह सच है कि पैसे वाला ज़रूरी नहीं कि अक्लमंद भी हो और असली सुंदरता दिल और दिमागं की होती है, शरीर की नहीं.!!





