सुविचार 3797 | May 12, 2023 | सुविचार किसी को सुधारना है तो उसे उसकी गलतियों को नही, उसकी विशेषताओं की बार-बार याद दिलाओ.
सुविचार 3796 | May 11, 2023 | सुविचार दुश्मन बनाने के लिए जरुरी नहीं कि आप लड़ाई ही करें, बस अपने हक का और सच बोलें, बेशुमार दुश्मन आपके खानदान में ही मिल जायेंगे. अपने हक के लिए बेशर्म बनो, क्योंकि शर्मीले लोगों का फायदा उठाने वालों को जरा भी शर्म नहीं आती है.
सुविचार 3795 | May 10, 2023 | सुविचार अतीत के गुलाम नहीं बल्कि भविष्य के निर्माता बनो. यदि आप प्रतिदिन अपने दायित्वों को पूरा करते हैं तो आपको भविष्य के बारे में चिंता करने की आवश्यकता नहीं है. If you fulfill your obligations everyday you don’t need to worry about the future.
सुविचार 3794 | May 9, 2023 | सुविचार व्यक्तिगत रूपान्तरण की किसी भी प्रक्रिया में आत्म- स्वीकृति एक अत्यंत महत्त्वपूर्ण मनोभाव होता है.
सुविचार 3793 | May 8, 2023 | सुविचार बोझ बन कर आप दूसरे की ज़िंदगी बरबाद कर रहे हो और अपना महत्त्व भी ख़त्म करते हो, __ इससे बेहतर है अपने आप को अलग कर लेना.