सुविचार 3252

यदि आपको किसी में कोई दोष नज़र आये,

_ तो प्रार्थना करें कि वह उस दोष से मुक्त हो जाए.

आसान जीवन के लिए प्रार्थना न करें;

_ कठिन जीवन को सहने की शक्ति के लिए प्रार्थना करें.!!

सुविचार 3251

जीने का मजा किरकिरा करते हैं _ सिर्फ दो तरह के लोग,

एक तो कान भरने वाला और दूसरा कच्चे कान वाला..

सुविचार 3250

यदि आप आग के पास बैठकर गर्म और बर्फ़ के पास बैठकर ठंडक महसूस करते हैं, तो

ऐसे व्यक्ति के संपर्क में रूपांतरित क्यों नहीं होंगे, जो अनुशासन व शिष्टाचार में परिपूर्ण है ?

 

सुविचार 3248

इस दुनिया में कोई भी चीज़ आपको ख़ुश नहीं कर सकती,

जब तक कि आप ख़ुद से ख़ुश होना नहीं चाहें.

सुविचार 3247

मुसीबतें रुई से भरे थैले की तरह होती हैं ; देखते रहोगे तो बहुत भारी दिखेंगी

और उठा लोगे तो एकदम हलकी हो जायेगी..

error: Content is protected