सुविचार 3210

जब हम किसी ऐसी चीज़ का चयन करते हैँ, जो हमारे लिए उतनी अच्छी नहीं होती, तब हमारा दिल विरोध करता है;

मगर वही दिल ख़ामोश और शांत बना रहता है, जब हम सही निर्णय लेते हैँ.

सुविचार 3208

अभावात्मक सोच – अपने पास जो है या जो हमें मिला है,

उसे हमेशा कम आँक कर दुःखी होना अभावात्मक सोच है.

सुविचार 3207

विनम्र तो सबके साथ रहें लेकिन घनिष्ठ कुछ एक के साथ ही..

विनम्र रहें और कभी यह न सोचें कि आप किसी और से बेहतर हैं ;

_हम सभी इस दुनिया से बिना कुछ लिए चले जाते हैं.!!

सुविचार 3206

धनवान बनने के लिए एक-एक कण का संग्रह करना पडता है,

औऱ गुणवान बनने के लिए एक-एक क्षण का सदुपयोग करना पडता है..!

सुविचार 3205

अहंकार से मनुष्य मे वे सारे दुर्गुण आ जाते हैं,

जिससे वो चारो तरफ अप्रिय बन जाता है ..

error: Content is protected