सुविचार 3265

किसी को दुःख देने से पहले ये सोच लेना

उसके आंसू आपके लिए सजा बन सकते हैं.

सुविचार 3264

जो इनसान खुद से प्यार नहीं कर सकता, वो किसी से प्यार नहीं कर सकता.

और जो खुद से प्यार करना जानता है, _ वो इंसान कभी हालातों से हार नही सकता..

सुविचार 3263

स्वयं को इच्छाओं से मुक्त करने का एक ही तरीका है कि _ उनसे मुँह फेर लिया जाए

और अपनी नज़र वास्तविकता पर टिका दी जाए

शुद्ध मन केंद्रित रहता है, इसलिए अपने भीतर ही अपनी दिशा खोज लेता है.
जब भीतर गहराई रहती है, तो मन में लहरें कम उठती हैं.

सुविचार 3262

जिम्मेदारी उसको कहते हैं, जब हमारी समझ हमको यह कहती है कि, यह काम मेरे द्वारा हो सकता है

और इस काम को कर लेने पर मेरे आस- पास मेरे प्रियजनों को, मेरे संबंधियों को सुख होगा और मुझे वह सुख पहुँचाना है.

error: Content is protected