सुविचार 3236

अच्छे व्यक्ति के साथ संबंध उस “गन्ने” के समान है,

जिसे आप तोड़ो, मरोड़ो, काटो, आपको उससे मीठा रस ही मिलेगा.

सुविचार 3235

जब भी अचानक आपके प्रति किसी का व्यवहार बदल जाए,

तो समझ लीजिए कि वह व्यक्ति आपसे कुछ चाहता है…

सुविचार 3233

प्रयत्न करने से कभी मत चूकें,

हिम्मत नहीं तो प्रतिष्ठा नहीं और विरोधी नहीं तो प्रगति नहीं.

सुविचार 3232

मनुष्य की सबसे बड़ी पहचान और सहारा उसकी यादें होती हैं,

प्रयास आप भी करो ” किसी की यादें बनने का !”

सुविचार 3231

दर्द ही है जो हम सब को जोड़ता है, हम नए लोगों से जुड़ पाते हैं, हम जान पाते हैं कि जिंदगी में हमारे जैसे कई हैं, जो इस पीड़ा को सह रहे हैं,

इससे हमे हौसला मिलता है, उम्मीद मिलती है, हमे जीने की प्रेरणा मिलती है.

error: Content is protected