सुविचार 3069

जीवन में कोई त्रासदी नहीं है ; _ यह एक हास्य है ; _ जीवित रहने का मतलब है, हास्य का बोध होना..

सुविचार 3068

अतीत के बारे में ही न सोचते रहें, बल्कि वर्तमान में ही ख़ुद को सुधारने की कोशिश करें,

ताकि आपका भविष्य आपके अतीत से बेहतर हो.

सुविचार 3067

आज मजा कल सजा …..

कर्ज लेते समय तो राहत मालूम होती है पर चुकाते समय बहुत कष्ट होता है,

दुष्ट के साथ मित्रता शुरुवात में अच्छी लगती है पर आगे जाकर दुःख होता है,

मन में उठी गलत कामनाओं की पूर्ति के समय तो आनंद मिलता है पर बाद मैं जाकर तकलीफ उठानी पड़ती है,

बिना आगा पीछा सोचे हुए काम करना तो आसान है पर परिणाम कष्ट देने वाले ही होते है !!

सुविचार 3066

यह संसार संभावनाओं का संसार है. निःसंदेह एक संभावित घटना होने की यहाँ पूरी संभावना है,

लेकिन सबसे अनोखी बात यह है कि यहाँ एक असंभावित घटना के संभव होने की भी संभावना है.

सुविचार 3065

हमें ये बात याद रखनी चाहिए कि मुश्किलों का सामना करने की हिम्मत रखें,

क्योंकि ये जिंदगी बेहद खूबसूरत है.

सुविचार 3064

आपके मन में अगर किसी को दुःख देने का जरा सा भाव है तो आप अपने लिए बीज बो रहे हो, क्योंकि आपके मन में जो दुःख देने का बीज है, वह आपके मन की धरती में गिरेगा, किसी दूसरे के मन की धरती में नहीं गिर सकता । बीज तो आपके अंदर है पेड भी आपके अंदर ही होगा और फल भी आपको ही भोगना पड़ेगा..
error: Content is protected