सुविचार 3147

13430970613_667dcd784c

जीवन में मिले साधन जीवन यात्रा को पूर्ण करने के लिए हैं, उनमे उलझ कर न रह जाएँ.

 

 

सुविचार 3146

खरे बनिये, खरा काम कीजिये और खरी बात कहिये, इससे आपका ह्रदय हल्का रहेगा.

सुविचार 3145

” सोच का अँधेरा ” रात के अँधेरे से ज्यादा खतरनाक होता है..

ये तजुरबा भी मिला है मुझे बुझे हुए चरागों से अक्सर..

कि हर “अँधेरा” भी, कुछ ना कुछ “देखना” सिखाता है…

सुविचार 3144

अगर हम अपनी गलतियों से सीख लेते हैं,

तो गलतियाँ हमारे लिए सफलता की सीढ़ी है.

सुविचार 3143

सामना करने से ही समस्याओं का समाधान मिलता है, _ न कि उनसे भाग कर..

हर छोटी – बड़ी समस्या का समाधान आपसे बस एक कदम दूर है, _ वह एक कदम है, अपनी क्षमता और सच्चाई पहचानना ;

_ यह हो गया तो कोई समस्या आपके सामने टिक नहीं सकती.

सुविचार 3142

किताबों को पढ़ने के लिए शब्दों की जरूरत होती है

लेकिन खुद को पढ़ने के लिए मौन की…

error: Content is protected