सुविचार 2982

हमें गैर- जरुरी तर्क वितर्क और बेकार की आलोचना में नहीं पड़ना चाहिए.

जिन बातों का कोई हमारे पास जवाब ना हो, वही हमें कुतर्क लगने लगता है..!!

सुविचार 2981

अनुभव उम्र से नहीं बल्कि परिस्थितियों से मिलते हैं,

और परिस्थितियाँ इंसान को जीने का ढंग सिखाती है.

सुविचार 2980

कर पाऊँ सबको सुखी, इतना नहीं समर्थ.

पर दुख भी दूँगा नहीं, कभी किसी को व्यर्थ.

सुविचार 2979

अगर हम किसी के दुख का कारण हैं तो हमारा जीवन व्यर्थ है,

और अगर किसी के सुख की वजह हैं, तो ही हमारे जीवन का कुछ अर्थ है.

सुविचार 2978

अगर ज़िन्दगी में खुश रहना चाहते हो तो _

_किसी के बारे में बोलने के बजाय किसी के साथ बोलना शुरू कर दो.

error: Content is protected