सुविचार 2905

अच्छे विचार लिखे जा चुके हैं, अब केवल अमल करने की आवश्यकता है.

कहते हैं, ज्ञान तब तक काम नहीं आता, जब तक अनुसरण न किया जाए..

सुविचार 2904

जिन्दगी में तोता नहीं बाज बनिए, क्योंकि तोता बोलता ज्यादा है लेकिन उड़ता कम है,

जबकि बाज शांत रहता है लेकिन ताकत आसमान को छूने की रखता है.

सुविचार 2903

हमें अक्सर महसूस होता है कि दूसरों का जीवन हमसे अच्छा है,

लेकिन हम भूल जाते हैं कि उनके लिए हम भी दूसरे हैं.

सुविचार 2902

बात मतलब की हो तो सब समझ लेते हैं,

पर बात का मतलब समझना किसी को नहीं आता.

सुविचार 2901

जब कोई इंसान दिल से उतर जाता है तो फर्क नहीं पड़ता-

वो कहाँ जाता है…- किसके साथ जाता है…- क्या करता है…

सुविचार 2900

कितनी अजीब सी है ना ये दुनिया…

लोग मतलब के लिए पास आते हैं… आदत बनते हैं…

और जब हम हद से ज्यादा भरोसा कर लें,

तो बिना वजह बताए ही छोड़ कर चले जाते हैं…

error: Content is protected