सुविचार 2844

किसी को भी दुखी करके देखो, आप भी दुखी हो ही जाओगे.

इससे उलटा भी सही है, आप किसी को सुखी करके देखो, और आप पाओगे कि

सुख न मालूम कितने रूपों में आपके हृदय में भी गुंजरित हो उठा है.

सुविचार 2843

निर्भयता…

रब में दृढ़ विश्वास का अर्थ है निर्भयता, रब में भरोसा होने से व्यक्ति में साहस और निडरता आती है !!!

व्यक्ति ईमानदार और संतोषी हो जाता है एवम इससे सुख और शांति पैदा होती है !!!

सुविचार 2842

दृढ़ता से खड़े रहने से पहले तय कर लें कि _ आपके पांव सही जगह पर हैं.

सुविचार 2841

नकली आदमी हमेशा अकड़े रहते हैं, क्योंकि अगर अकड़ चली जाए तो कहीं नकल न खुल जाए,

तो जहां भी अकड़ा हुआ आदमी देखें, समझना कि नकली आदमी है.

सुविचार 2839

हम काल्पनिकता या वास्तविकता पसंद नहीं… हम कहानी पसंद लोग हैं, _ जिन गीतों

अथवा नज्मों से हमारी कहानी मेल खाती है, हम उन्हें ही अपना पसंदीदा मान लेते हैं, _

उन्हें सुनते या गाते हुए मुस्कुराते रहते हैं और खुश होते रहते हैं और जो खुश नहीं होते उनकी कहानी ही कुछ और होती है.

error: Content is protected