सुविचार 2854

जीवन किसी के लिए भी स्थायी नहीं है _ ना अमीरों के लिए ना गरीबों के लिए..

_ जीवन हर समय _ नयी चुनौतियां आपके सामने रखेगा _ और आपको अपनी साझदारी से _ सही निर्णय लेने होंगे !

यहाँ कुछ भी स्थायी नहीं है.

_यह दुनिया अस्थायी चीज़ों पर टिकी हुई है, इसीलिए डांवाडोल है.

सब कुछ अस्थायी है, इसलिए कोशिश करें कि आप ज़्यादा न उलझें !

सुविचार 2853

अगर आप जिन्दगी की दौड़ में धीरे चलते हुए भी कभी रुके नही हैं,

तो यकीन मानिए आप सबसे तेज है.

सुविचार 2852

मनुष्य को हमेशा मौका नही ढूंढना चाहिये,

क्योंकि जो आज है वही सबसे अच्छा मौका है.

सुविचार 2851

अगर आप को कोई काम करने में मजा नही आ रहा है,

इसका मतलब है कि वो कार्य आपके करने लायक नही है.

सुविचार 2850

एक सफल व्यक्ति हमेशा नई चीज़ सिखने के लिए तैयार रहता है,

जबकि एक असफल इंसान नई चीज़े सीखने से डरता है.

सुविचार 2849

किसी ने सही कहा है जो गरजते हैं वो बरसते नहीं,

इसलिए हमें कुछ भी करने से पहले उसकी चर्चा नही करनी चाहिए.

error: Content is protected