सुविचार 2708

किसी टीम का नेतृत्व संभालने के लिए व्यक्ति को बातचीत की कला में महारत हासिल होनी चाहिए. अधीनस्थ सहयोगियों से काम लेने और उन के साथ सही तालमेल बिठाने के लिए उन से बातचीत करनी जरुरी है. यह तभी संभव है जब अपने काम को ले कर व्यक्ति के पास साफ नजरिया हो. सही ढंग से काम करवाने का गुण भी लीडर में होना चाहिए.

सुविचार 2707

जिंदगी पर इस बात का आरोप नहीं लगाया जा सकता कि

इसने हमें वो नहीं दिया, जिसकी हमें इससे उम्मीद थी.

सुविचार 2706

जो चीजें जिंदगी में मायने रखती हैं, उन पर ध्यान देना चाहिए

और दूसरों के साथ अपनी तुलना नहीं करनी चाहिए.

सुविचार 2704

अच्छे लोगों की संगत इत्र की दुकान की तरह है.

आप इत्र खरीदें, ना खरीदें

पर खुशबू का आनंद तो आपको मिलता ही है.

सुविचार 2703

अधिकाधिक प्रेम करने से प्रेम घटता नहीं,

बल्कि हमें और अधिक प्रेम मिलता है.

error: Content is protected